बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Lucknow : सपा सरकार बनने पर खंगार समाज को मिलेगा राजनीतिक सम्मान : अखिलेश

Lucknow: Akhilesh Yadav: The Khangar community will receive political respect if the SP forms a government.

लखनऊ : (Lucknow) समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Chief Minister Akhilesh Yadav) ने रविवार को कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर महाराजा खेत सिंह खंगार (Maharaja Khet Singh Khangar) के समाज को राजनीतिक सम्मान और उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वंचित वर्गों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें सत्ता में भागीदारी देना सपा की प्राथमिकता होगी।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि खंगार समाज के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि जब भी समाजवादी सरकार बनेगी, उन्हें राजनीतिक सम्मान और उचित स्थान देकर उनका मनोबल बढ़ाने का काम किया जाएगा।

उन्होंने जातीय जनगणना की मांग दोहराते हुए कहा कि पूरे देश में आबादी के अनुपात में सभी वर्गों को उनका हक और सम्मान मिलना चाहिए। अखिलेश ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने के तीन महीने के भीतर जातीय जनगणना कराने का काम किया जाएगा।

26 हजार स्कूल फिर खोलने का दावा

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार (BJP government) पर प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों को बंद करने की तैयारी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिन करीब 26 हजार प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने की तैयारी की जा रही है, सपा सरकार बनने पर उन्हें फिर से शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल बंद होने से गरीब, ग्रामीण और वंचित परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी और उन्हें पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ते हैं। सपा सरकार बनने पर पीडीए (Backward, Dalit, and Minority) समाज को आबादी के अनुपात में हक और सम्मान दिया जाएगा।

भाजपा पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश में लूट और “महा डकैती” होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार में हो रही कथित लूट को रोककर बचाए गए धन को गरीबों के हित में खर्च किया जाएगा। अखिलेश ने भाजपा को बड़े उद्योगपतियों और धन्ना सेठों की पार्टी बताते हुए आरोप लगाया कि गरीबों से पैसा लेकर बड़े लोगों की जेब तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा अपनी छवि सुधारने के लिए सात हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है। अखिलेश ने कहा कि यदि 70 हजार करोड़ रुपये भी खर्च कर दिए जाएं, तब भी भाजपा की छवि नहीं सुधरेगी। उन्होंने कहा कि पीडीए की राजनीति से भाजपा को परेशानी है, जबकि सपा विकास और सामाजिक न्याय के लिए काम करना चाहती है।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जनता को ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए जो भेष बदलकर आते हैं। उन्होंने किसानों के नेता चौधरी चरण सिंह (leader Chaudhary Charan Singh) का उल्लेख करते हुए भाजपा से उनके विचारों और किसानों के हितों के अनुरूप काम करने की मांग भी की।