बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Lucknow : लखनऊ छावनी में 101 करोड़ की 14 परियोजनाओं का भूमि पूजन

Lucknow: Groundbreaking ceremony for 14 projects worth Rs 101 crore in Lucknow Cantonment

अंग्रेजी नामों की जगह स्वतंत्रता सेनानियों के नाम
लखनऊ : (Lucknow)
केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Union Defense Minister and Lucknow MP Rajnath Singh and Chief Minister Yogi Adityanath) ने रविवार को लखनऊ छावनी के दिलकुशा लॉन परिसर में 101 करोड़ रुपये की लागत वाली 14 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन किया। इस दौरान छावनी क्षेत्र के प्रमुख बाजारों के अंग्रेजी नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महान विभूतियों के नाम पर रखने की घोषणा की गई।

भावी पीढ़ी को प्रेरणा देने का प्रयास

राजनाथ सिंह ने कहा कि बाजारों के नाम बदलना महज औपचारिकता नहीं है। इसका उद्देश्य भावी पीढ़ी को देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और विभूतियों के जीवन से प्रेरणा दिलाना है। उन्होंने बताया कि छावनी के कई बाजारों का नाम वीरांगना ऊदा देवी (Veerangana Uda Devi), लोकमाता अहिल्याबाई होलकर और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Prime Minister Atal Bihari Vajpayee) के नाम पर किया गया है।

शिक्षा, रोजगार और पेयजल पर जोर

रक्षा मंत्री ने कहा कि 14 परियोजनाएं केवल विकास कार्य नहीं हैं, बल्कि इनमें बच्चों की शिक्षा, युवाओं के रोजगार, स्वच्छ पेयजल और महिला सशक्तीकरण को भी प्राथमिकता दी गई है। छावनी क्षेत्र के लोगों को आवासों में आवश्यक बदलाव और निर्माण के लिए अनुमति देने की व्यवस्था भी की जा रही है।

लखनऊ के विकास को मिली रफ्तार

राजनाथ सिंह ने लखनऊ में तेजी से हो रहे विकास का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग और मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने जल आपूर्ति, शिक्षा, खेलकूद और बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी परियोजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का कद लगातार बढ़ रहा है।

2017 के बाद बदली प्रदेश की तस्वीर : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में अव्यवस्था, अभाव और अराजकता का माहौल था, लेकिन अब प्रदेश इन परिस्थितियों से उबरकर तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। मेट्रो और डिफेंस कॉरिडोर का किया उल्लेख योगी ने लखनऊ मेट्रो के दूसरे चरण के कार्य और उत्तर प्रदेश में पांच डिफेंस कॉरिडोर विकसित किए जाने का श्रेय राजनाथ सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak), राज्य मंत्री असीम अरुण, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, रक्षा संपदा सेवा की महानिदेशक शोभा गुप्ता, मध्य कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता और रक्षा संपदा मध्य कमान की प्रधान निदेशक भावना सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।