बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा बताने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

New Delhi: Supreme Court refuses to hear plea demanding disclosure of ethanol content in petrol

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय ने पेट्रोल पंपों पर बेचे जा रहे पेट्रोल में एथेनॉल की प्रतिशत मात्रा लिखने और पेट्रोल की रसीद पर भी इसका उल्लेख करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। जस्टिस एमएम सुंदरेश (Justice MM Sundaresh) की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि याचिकाकर्ता चाहें तो उच्च न्यायालय जा सकते हैं।

याचिका वकील एनके गोस्वामी ने दायर की थी। याचिका में कहा गया कि याचिकाकर्ता ई-20 पेट्रोल (petrol mixed with 20 percent ethanol) बेचने की नीति का विरोध नहीं कर रहा है, पर लोगों को यह जानने का हक है कि वो आखिर क्या खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल की रसीद पर इथेनॉल का कोई जिक्र नहीं है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कहा कि अटार्नी जनरल ने भी उच्चतम न्यायालय में कहा था कि इथेनॉल को लेकर प्रयोग किया जा रहा है, लेकिन बाद में सरकार की ओर से इस दावे का खंडन किया गया।

सुनवाई के दौरान गोस्वामी ने कहा कि ये उनके निजी हित का मामला नहीं है, बल्कि आम लोगों के हित से जुड़ा हुआ है। इस पर अटार्नी जनरल ने कहा कि ऐसी याचिका पहले खारिज की जा चुकी है।

इसके पहले उच्चतम न्यायालय में दायर याचिका में कहा गया था कि ई-20 पेट्रोल से वाहनों के इंजन पर असर पड़ रहा है। वाहनों का माइलेज भी कम हो गया है। याचिका में कहा गया था कि दुनिया के कई देशों में इथेनॉल वाले ईंधन दिए जाते हैं, लेकिन उसके साथ-साथ बिना इथेनॉल वाले ईंधन भी उपलब्ध होते हैं, लेकिन भारत में इथेनॉल वाले ईंधन का न तो विकल्प दिया जाता है और न ही पूरी सूचना।