बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Varanasi : वाराणसी में खतरे के निशान से 1.262 मीटर नीचे गंगा

Varanasi: Ganga 1.262 meters below danger mark in Varanasi

बलिया-गाजीपुर में हालात गंभीर
वाराणसी : (Varanasi)
गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से वाराणसी और पूर्वांचल (Varanasi and several districts of the Purvanchal region) के कई जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार सोमवार शाम पांच बजे वाराणसी में गंगा खतरे के निशान से 1.262 मीटर नीचे बह रही थी।

जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के कई घाटों का संपर्क टूट गया है। राजघाट के आसपास कई गांव और मोहल्ले जलमग्न हो गए हैं। घाटों पर नावों का संचालन बंद है। पानी गलियों तक पहुंचने से लॉज और होटल कारोबार भी प्रभावित हुआ है। गंगा के बढ़े जलस्तर का असर वरुणा नदी पर भी पड़ा है, जिससे कई मकानों के आसपास पानी पहुंच गया है।

बलिया में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह (Ballia, the Ganga is flowing above the danger mark) रही है। यहां खतरे का निशान 57.615 मीटर है, जबकि जलस्तर 58.800 मीटर पहुंच चुका है। नदी किनारे बसे गांवों में किसानों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, गाजीपुर में जलस्तर 62.690 मीटर दर्ज किया गया (water level in Ghazipur was recorded at 62.690 meters) जबकि खतरे का निशान 63.105 मीटर है। अगले 24 घंटे में गंगा के खतरे के निशान तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

मिर्जापुर और प्रयागराज (Mirzapur and Prayagraj) में जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से करीब दो मीटर नीचे है। इसके बावजूद प्रयागराज से वाराणसी के बीच गंगा किनारे बसे कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है।