मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Ahmedabad : अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बम की धमकी से मचा हड़कंप

Ahmedabad: Air India flight makes emergency landing at Ahmedabad airport; bomb threat sparks panic

अहमदाबाद : (Ahmedabad) सऊदी अरब के दम्माम से नई दिल्ली (from Dammam, Saudi Arabia, to New Delhi) आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Ahmedabad’s Sardar Vallabhbhai Patel International Airport) पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

धमकी मिलने के बाद फ्लाइट को तत्काल अहमदाबाद की ओर डायवर्ट किया गया। फ्लाइट के एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतरने के बाद उसे आइसोलेशन बे में खड़ा किया गया। विमान में सवार सभी 32 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर विशेष बसों के जरिए एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 में पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां (Airport authorities and security agencies) अलर्ट हो गईं। मौके पर फायर विभाग की तीन गाड़ियां, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वॉड (Bomb Detection and Disposal Squad) (बीडीडीएस) की टीम पहुंची। विमान के अलावा यात्रियों के सामान और कार्गो क्षेत्र की भी गहन जांच की गई।

पुलिस के अनुसार फ्लाइट के बाथरूम से क्रू मेंबर को कागज का एक टुकड़ा मिला, जिस पर ‘बम’ लिखा हुआ था। इसके बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तत्काल कार्रवाई करते हुए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

प्राथमिक जांच में विमान से इसके अलावा कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं। धमकी किसने और किस उद्देश्य से दी, इसका पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल-2 में रखा गया है और विमान की जांच जारी है। घटना के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट (Ahmedabad airport) पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।