बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : 7.8 प्रतिशत की सकल घरेलू उत्पाद ग्रोथ नए भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण: तरुण चुघ

New Delhi: 7.8% GDP growth is a testament to 'New India's' economic strength: Tarun Chugh

नई दिल्ली : (New Delhi) देश की अर्थव्यवस्था की 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ (BJP National General Secretary and Central Office In-charge Tarun Chugh) ने नए भारत की आर्थिक मजबूती का प्रमाण बताया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर जारी आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था का इतनी तेज गति से बढ़ना देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।

चुघ ने कहा कि दुनिया इस समय कई आर्थिक चुनौतियों से गुजर रही है। तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सप्लाई चेन से जुड़ी परेशानियों का असर कई देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ा है। इसके बावजूद भारत ने 7.8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के मजबूत नेतृत्व और दूरदर्शी आर्थिक नीतियों में देश के बढ़ते भरोसे का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत मुश्किल परिस्थितियों को अवसर में बदल रहा है। सरकार की नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और भारत विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

चुघ ने कहा कि भारत का तेज आर्थिक विकास (India’s rapid economic growth) यह दिखाता है कि देश की आर्थिक बुनियाद मजबूत है। घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ भारत वैश्विक स्तर पर भी अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा है।

उन्होंने कहा कि 7.8 प्रतिशत की सकल घरेलू उत्पाद ग्रोथ ‘विकसित भारत’ (‘Viksit Bharat’) के संकल्प को आगे बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आने वाले वर्षों में दुनिया की प्रमुख आर्थिक शक्तियों में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा।