बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kathmandu : भारत ने नेपाल भेजी सहायता की पांचवीं खेप

Kathmandu: India sends fifth consignment of aid to Nepal

11 सदस्यीय बचाव दल और 5.5 टन दवाएं काठमांडू पहुंची
काठमांडू : (Kathmandu)
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के बचाव और राहत कार्यों में सहयोग के लिए भारत से भेजी गई राहत सहायता की पांचवीं खेप काठमांडू पहुंच चुकी है।

काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (Tribhuvan International Airport) पर भारत द्वारा भेजी गई राहत सामग्री को भारतीय दूतावास के प्रतिनिधि ने नेपाल सरकार के प्रतिनिधि को हस्तांतरित किया। भारतीय विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर (Indian Foreign Minister Dr. S. Jaishankar) ने बुधवार सुबह जानकारी दी कि भारत से सहायता की पांचवीं खेप विमान के जरिए नेपाल के लिए रवाना हुई।

उन्होंने बताया कि विमान में विशेष खोज एवं बचाव उपकरणों से लैस 11 सदस्यीय बचाव दल तथा 5.5 टन आवश्यक दवाइयां भेजी गई हैं। यह दल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खोज एवं बचाव अभियान में सहायता करेगा। अभी दो दिन पहले ही भारत ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 11 टन राहत सामग्री और तकनीकी दल के साथ चौथा विमान नेपाल भेजा था।

नेपाल में इस समय बचाव और राहत कार्य तेजी से जारी है। भारत समेत विभिन्न देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की ओर से भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।