
हिंसा जारी रही तो दिल्ली में प्रदर्शन करने की दी चेतावनी
कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Former West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) ने गुरुवार को यहां टीएमसी के कैमक स्ट्रीट ऑफिस में हुई कथित तोड़-फोड़ की निंदा की। इसके साथ ही चेतावनी दी कि अगर ऐसी ज्यादतियां जारी रहीं, तो उनकी पार्टी नई दिल्ली में भाजपा नेताओं के घरों के बाहर प्रदर्शन करेगी।
ममता बनर्जी ने क्या आरोप लगाया?
फेसबुक लाइव में इस मुद्दे पर बात करते हुए, बनर्जी ने भाजपा समर्थित लोगों पर दस्तावेज और उपकरण लूटने का आरोप लगाया। इसके साथ ही कहा कि तृणमूल कांग्रेस ऑफिस (Trinamool Congress office) पर हुआ कथित हमला राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को दिखाता है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हम कोलकाता में सुबह-सुबह हमारे पार्टी ऑफिस में हुई तोड़-फोड़ की निंदा करते हैं। अगर कोलकाता में कानून-व्यवस्था की यह स्थिति है, तो सोचिए ग्रामीण इलाकों में क्या हाल होगा।’ बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता पुलिस को विश्वास में लेकर टीएमसी के ऑफिस में तोड़-फोड़ की और वहां से जरूरी दस्तावेज और उपकरण ले गए।
