बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Washington : अमेरिका के उप राष्ट्रपति वेंस ने कहा, संघर्ष को खत्म करना ईरान पर निर्भर

Washington: US Vice President Vance says ending the conflict depends on Iran

वाशिंगटन : (Washington) अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस (US Vice President JD) ने कहा कि ईरान युद्ध के खत्म होने की कोई समय-सीमा तय नहीं है। उन्होंने कहा कि छह महीने पहले अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हवाई हमलों (US-Israel airstrikes) से शुरू हुए इस संघर्ष को खत्म करना ईरान पर निर्भर है। वेंस ने कहा कि मौजूदा टकराव को “युद्ध” भी नहीं कहा जाना चाहिए क्योंकि “सक्रिय लड़ाई” (“war,” as “active combat”) महीनों पहले खत्म हो चुकी है।

सीएनएन की रिपोर्ट (CNN report) के अनुसार, वेंस ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान ईरान युद्ध पर यह प्रतिक्रिया दी। वेंस ने कहा कि अभी ईरानियों के साथ कोई बातचीत नहीं हो रही है। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति का रुख बिल्कुल साफ है। हम ईरान से बात नहीं कर रहे हैं और हम उनसे तब तक बात नहीं करेंगे जब तक वे कमर्शियल जहाजों पर गोलीबारी बंद नहीं कर देते।”

एक सवाल के जवाब में वह यह नहीं बता पाए कि क्या संघर्ष 3 नवंबर को होने वाले चुनाव तक खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा, “जब आप पूछते हैं कि युद्ध कब खत्म होगा तो आप मुझसे ऐसा ही सवाल पूछ रहे हैं जैसे कि ईरानी जहाजों पर गोलीबारी कब बंद करेंगे? मुझे लगता है कि असलियत यह है कि मुझे इस सवाल का जवाब नहीं पता। आपको ईरानियों से पूछना होगा।”

उप राष्ट्रपति यह भी नहीं बता पाए कि गैस कब सस्ती हो सकती है। उन्होंने कहा, “मैं यह वादा नहीं करने जा रहा हूं कि इसकी कीमत कबतक कम होगी। मैं बस इतना कहूंगा कि हमें यह याद रखना चाहिए कि हम ऐसा क्यों कर रहे हैं? पहली बात, ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार न हो।”

वेंस ने व्हाइट हाउस के ब्रीफिंग रूम (White House briefing room) में पत्रकारों को संबोधित किया। ब्रीफिंग रूम का इस्तेमाल प्रशासन ने 42 दिनों से नहीं किया था। वेंस ने लगभग एक घंटे तक पत्रकारों बात की और ईरान के साथ चल रहे विवाद से लेकर अपने घटे हुए वजन तक, हर तरह के सवालों के जवाब दिए।