
न्यूयॉर्क : (New York) यूएस ओपन के महिला एकल वर्ग में पूर्व चैंपियन (women’s singles competition) और शीर्ष वरीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। वर्ष 2023 की चैंपियन कोको गॉफ, छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता इगा स्वियातेक और चार बार की मेजर चैंपियन नाओमी ओसाका ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर तीसरे दौर (राउंड ऑफ 32) में प्रवेश कर लिया है। चौथी वरीयता प्राप्त अमेरिका की 22 वर्षीय कोको गॉफ ने आर्थर ऐश स्टेडियम में स्पेन की पूर्व विश्व नंबर दो पाउला बडोसा (Paula Badosa of Spain) को 6-4, 7-6 (7/5) से हराकर घरेलू दर्शकों को झूमने का मौका दिया। दूसरे सेट में बडोसा ने वापसी की कोशिश की और मैच को टाईब्रेकर में खींचा, लेकिन गॉफ ने संयम बनाए रखते हुए जीत हासिल की। गॉफ ने कहा, मुझे पता था कि वह वापसी करेंगी। आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए मुझे ऐसे मैचों की जरूरत थी।
इगा की आसान जीत, ओसाका का संघर्ष
2022 की यूएस ओपन चैंपियन इगा स्वियातेक ने नादिया पोडोरोस्का (US Open champion Iga Swiatek defeated Nadia Podoroska) को 6-3, 6-2 से हराकर एक घंटे से थोड़े अधिक समय में मैच अपने नाम किया। वहीं जापान की नाओमी ओसाका को कतेरीना सिनियाकोवा के खिलाफ 6-2, 5-7, 6-1 से जीत दर्ज करने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा। पहला सेट आसानी से जीतने और दूसरे सेट में 4-2 की बढ़त बनाने के बाद ओसाका ने लगातार बेजां गलतियां कीं, जिससे सिनियाकोवा ने दूसरा सेट 7-5 से जीत लिया। हालांकि, निर्णायक सेट में ओसाका ने जोरदार वापसी करते हुए 6-1 से बाजी मारी।
मैडिसन कीज की नाटकीय जीत
दिन का सबसे नाटकीय मुकाबला पूर्व ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन मैडिसन कीज (Australian Open champion Madison Keys) का रहा, जिन्होंने 5 मैच प्वाइंट बचाते हुए अन्ना बोन्दार को 4-7, 6-4, 7-6 (10/5) से हराकर अविश्वसनीय जीत हासिल की। वहीं, ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन और विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी एलेना रायबाकिना ने स्पेन की जेसिका बोजास मनेइरो को 6-2, 6-4 से मात दी। युवा सनसनी मिरा अंद्रीवा ने जर्मनी की ईवा लिस को 6-0, 6-2 से करारी शिकस्त दी।
