बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Dhaka : व्यापार घाटा घटाने के लिए भारत के साथ निर्यात बढ़ाएगी ढाका सरकार : वाणिज्य मंत्री मुक्तादिर

Dhaka: Dhaka government to increase exports with India to reduce trade deficit: Commerce Minister Muktadir

ढाका : (Dhaka) बांग्लादेश सरकार भारत और चीन के साथ बढ़ते व्यापार घाटे को कम करने के लिए किसी एक देश पर केंद्रित रणनीति अपनाने के बजाय देश की कुल निर्यात क्षमता बढ़ाने पर जोर देगी। वाणिज्य मंत्री खांडकर अब्दुल मुक्तादिर ने गुरुवार को संसद में यह जानकारी दी।

बांग्लादेश की सरकारी समाचार एजेंसी बांग्लादेश संगबाद संस्था (Bangladesh Sangbad Sangstha) (BSS) के मुताबिक, मंत्री ने जातीय संसद में प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान विपक्षी जमात-ए-इस्लामी (Jamaat-e-Islami) के सांसद एम. अब्दुल बातेन के पूरक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत और चीन के साथ बांग्लादेश का व्यापार घाटा काफी बड़ा है, लेकिन इसे केवल किसी एक देश से जुड़ी समस्या के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमें किसी एक देश पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय अपनी कुल निर्यात क्षमता बढ़ाने की जरूरत है।”

मुक्तादिर ने बताया कि सरकार ने निर्यात बढ़ाने की संभावनाओं वाले कई क्षेत्रों की पहचान की है। इनमें चमड़ा, जूट, जहाज निर्माण, हल्का इंजीनियरिंग और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में अनुकूल नीतियां बनाने और नए निवेश को आकर्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, ऐसे उद्योगों को भी विकसित करने की कोशिश हो रही है, जो अभी अपनी पूरी निर्यात क्षमता का इस्तेमाल नहीं कर पाए हैं।

वाणिज्य मंत्री के अनुसार, बांग्लादेश और भारत (Bangladesh and India) के बीच द्विपक्षीय व्यापार का कुल मूल्य करीब 12.7 अरब अमेरिकी डॉलर है। इसमें बांग्लादेश भारत को लगभग 1.89 अरब डॉलर का सामान निर्यात करता है, जबकि भारत से होने वाला आयात इससे काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत के साथ बांग्लादेश का व्यापार घाटा पिछले वित्त वर्ष की तुलना में और बढ़ा है।

मंत्री ने यह भी कहा कि भारत में बांग्लादेशी (Bangladeshi products to India) उत्पादों के निर्यात की अभी काफी संभावनाएं मौजूद हैं, लेकिन द्विपक्षीय व्यापार में भारतीय पक्ष की ओर से कुछ प्रतिबंध भी हैं। मुक्तादिर ने बताया कि पिछले दो वर्षों में भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार में बांग्लादेश की ओर से भी कुछ बाधाएं सामने आई हैं। हाल में बांग्लादेश आए भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने दोनों देशों के व्यापारियों के साथ मिलकर बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक टास्क फोर्स गठित करने का प्रस्ताव दिया है।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई है और भारत के साथ निर्यात बढ़ाने के लिए कई स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि हम कई तरह से कोशिश कर रहे हैं ताकि भविष्य में भारत के साथ हमारा निर्यात और बढ़ाया जा सके।

व्यापार घाटे पर निजी क्षेत्र की भूमिका

भारत के साथ बड़े व्यापार घाटे पर बोलते हुए मुक्तादिर ने कहा कि निजी क्षेत्र के कारोबारी अपने व्यापारिक हित और लाभ को ध्यान में रखते हुए भारत से विभिन्न वस्तुओं का आयात करते हैं। उन्होंने संकेत दिया कि व्यापार घाटे को कम करने के लिए केवल आयात घटाने पर निर्भर रहने के बजाय बांग्लादेश को अपनी उत्पादन और निर्यात क्षमता मजबूत करनी होगी, ताकि विदेशी बाजारों में बांग्लादेशी उत्पादों की हिस्सेदारी बढ़ाई जा सके।