बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : आरे के रॉयल पाम के पूरे निर्माण की होगी ऑडिट और विजिलेंस जांच

Mumbai: The entire construction of Royal Palm in Aarey will be audited and a vigilance probe will be conducted.

30 से अधिक लंबित मामलों पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के त्वरित फैसले
मुंबई : (Mumbai)
उत्तर-पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के लंबित एसआरए, पुनर्विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े 30 से अधिक मामलों को लेकर शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister Eknath Shinde) की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। सांसद रविंद्र वायकर (MP Ravindra Waikar) की मांग पर हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। आरे स्थित रॉयल पाम परियोजना में कथित अनियमितताओं और अवैध निर्माण की पूरी ऑडिट कराने के साथ विजिलेंस के माध्यम से जांच के निर्देश दिए गए।

अपात्रों को मकान देने पर अधिकारियों पर कार्रवाई

जोगेश्वरी-ओशिवरा के गजानन (Sahyog Homes) और राघवेंद्र नगर पुनर्विकास परियोजनाओं में अपात्र लोगों को सदनिका आवंटित किए जाने के मामले की गहन जांच के निर्देश दिए गए। संबंधित दो अधिकारियों के निलंबन की कार्रवाई भी की गई। इसके अलावा जिन विकासकों ने स्थायी संक्रमण शिविर (Permanent Transit Camp) (PTC) की इमारतें एसआरए को हस्तांतरित नहीं की हैं, उनकी भी जांच के आदेश दिए गए।

पीएमजीपी के निवासियों को 500 वर्गफुट घर का प्रस्ताव

अंधेरी पूर्व की पीएमजीपी इमारतों के पुनर्वास में निवासियों को 448 के बजाय 500 वर्गफुट तक के मकान देने और मासिक किराया 20 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने की मांग सांसद वायकर ने रखी। म्हाडा अधिकारियों ने प्रस्ताव का अध्ययन कर सरकार को भेजने का आश्वासन दिया।

विकासकों पर कड़ी कार्रवाई

भगतसिंग नगर में विकासक दत्तानी पर पात्र झोपड़ीधारकों को पीएपी मकान नहीं देने और 229 पीएपी सदनिकाओं की कथित बिक्री के मामले में धारा 13(2) के तहत कार्रवाई की गई है। विकासक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का भी आश्वासन दिया गया। वहीं, गोरेगांव पूर्व की कोयना नगर वसाहत में वर्षों से पुनर्विकास शुरू नहीं करने वाले विकासक के खिलाफ एक माह में धारा 13(2) की कार्रवाई करने की बात कही गई।

आरे की झोपड़ियों के पुनर्वास की तैयारी

आरे में करीब 10 हजार आबादी वाली झोपड़ियों का एसआरए के माध्यम से सर्वेक्षण कर एकीकृत पुनर्वास परियोजना की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए। मयूर नगर के निवासियों के पुनर्वास के लिए ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ के तहत योजना बनाने की जानकारी दी गई।

‘हरे रामा हरे कृष्णा’ मेट्रो स्टेशन को मंजूरी

जुहू में मेट्रो लाइन 2बी के एक स्टेशन का नाम ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ (Hare Rama Hare Krishna) रखने के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए इसे केंद्र सरकार के पास भेजने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा जोगेश्वरी और महाकाली गुफाओं के विकास व सौंदर्यीकरण के लिए निधि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।

बैठक में सर्वोदय नगर के छह प्रकल्पबाधित निवासियों को पीएपी आवास की चाबियां भी उपमुख्यमंत्री के हाथों सौंपी गईं। गोरेगांव पूर्व की आकार निर्माण एसआरए इमारत में कुल 70 सदनिकाएं उपलब्ध कराई गई हैं।