बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर देशभर में 76 करोड़ दीए जला कर आशीर्वाद दिवाली मनाएगी भाजपा

New Delhi: BJP to celebrate 'Ashirwad Diwali' by lighting 76 crore lamps nationwide on PM Modi's birthday

नई दिल्ली : (New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन (Prime Minister Narendra Modi’s birthday) के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशभर में 76 करोड़ से ज्यादा दीपक जला कर आशीर्वाद दिवाली (Bharatiya Janata Party (BJP) is gearing up to celebrate ‘Ashirwad Diwali’) मनाने की तैयारी में जुट गई है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का 76 वां जन्मदिन (Prime Minister Modi turns 76 on September 17) है। इस मौके पर देशभर में केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के घर दीपक जलाया जाएगा। इस अभियान को नाम दिया गया है- “एक दिया आशीर्वाद का” (“Ek Diya Ashirwad Ka”)।

भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम (BJP spokesperson Zafar Islam) ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस बार प्रधानमंत्री मोदी के संवैधानिक पद पर 25 वर्ष पूरे हुए है, ऐसे में पार्टी ने बड़े पैमाने पर कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसकी शुरुआत एक दीया आशीर्वाद से होगी। इसके बाद अलग-अलग कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस अभियान के प्रमुख कार्यक्रमों में 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत,नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, वडनगर से वाराणसी, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज शामिल है। जनसेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट तक 1 महीने के दौरान सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के मौके पर हर साल भाजपा सेवा सप्ताह या सेवा पखवाड़ा (‘Seva Saptah’ (Service Week) or ‘Seva Pakhwada’) मानती है लेकिन इस बार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 1 महीने तक पूरा सेवा संकल्प माह मनाएगी। एक महीने तक देशभर में चलने वाले इस सेवा अभियान में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान में इस बार केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को विशेष तौर पर शामिल किया गया है।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार की लगभग 125 अलग-अलग योजनाएं चल रही हैं, इन योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या करोड़ों में हैं और सभी लाभार्थी 17 सितंबर को दिया जलाकर दीपावली मनाएंगे। कार्यक्रम सफल बनाने के लिए भाजपा ने अपने तीन बड़े नेताओं की केंद्रीय टीम का गठन किया है, जिसमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया, डी पुरंदेश्वरी और वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी को जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी सूत्रों का कहना है की सभी राज्यों में इसके लिए टीम का गठन कर लिया गया है। भाजपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक घरों तक पहुंचने की कोशिश में लग गए हैं। वैसे तो केंद्र सरकार की लगभग 125 योजना चल रही हैं लेकिन प्रमुख तौर पर जिन योजनाओं के सबसे ज्यादा लाभार्थी हैं उसको पार्टी ने चिन्हित किया है।

उदाहरण के तौर पर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत देश में अब तक 41 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड (Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana, over 41 crore Ayushman cards) बनाए जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana) के तहत देश के लगभग 81.35 करोड़ लोग लाभार्थी हैं।

इसके साथ

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के तहत देश में लगभग 10.58 करोड़ लाभार्थी है। इसी तरह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9.32 करोड़ से अधिक किसान लाभार्थी हैं। 2 करोड़ महिलाएं ‘लखपति दीदी’ के तहत लाभार्थी हैं।

ग्रामीण आवास योजना (Gramin Awas Yojana) के तहत 2.61 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी है, शहरी क्षेत्रों में लगभग 1.12 करोड़ से अधिक लाभार्थी है।

‘जीविका’ योजना के तहत जीविका दीदियों (Jivika Didis) की कुल संख्या लगभग 1 करोड़ 40 लाख है।

प्रधानमंत्री जन धन योजना योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana) के तहत अगस्त 2026 तक 58.90 करोड़ से अधिक बैंक खाताधारी हैं।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana) के तहत 57.92 करोड़ लोग कवर किए गए हैं।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana) के तहत 27.33 करोड़ लाभार्थी हैं।

अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में 8.96 करोड़ लाभार्थी है