बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Bareilly : फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

Bareilly: Computer operator arrested in fake disability certificate case

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बरेली के सीएमओ कार्यालय से कुलदीप को पकड़ा
बरेली : (Bareilly)
फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच (Delhi Crime Branch) ने शनिवार को बरेली में कार्रवाई करते हुए सीएमओ कार्यालय में तैनात आउटसोर्सिंग कंप्यूटर ऑपरेटर कुलदीप (Kuldeep—an outsourced computer operator) को गिरफ्तार किया। टीम उसे पूछताछ के लिए अपने साथ दिल्ली ले गई।
बताया जा रहा है कि कुलदीप दिव्यांग प्रमाण पत्र से जुड़ी ऑनलाइन प्रक्रिया का काम संभालता था। आरोप है कि ईएनटी विभाग (ENT department) से जुड़े कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति का फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र तैयार किया गया।

क्राइम ब्रांच अब प्रमाण पत्र तैयार करने की पूरी प्रक्रिया और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। आर्थिक लेन-देन की भी पड़ताल की जा सकती है।

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह (CMO Dr. Vishram Singh) ने बताया कि कंप्यूटर में गड़बड़ी की जानकारी मिली थी। इसी सिलसिले में क्राइम ब्रांच कंप्यूटर ऑपरेटर को अपने साथ ले गई। उन्होंने कहा कि कार्रवाई की उन्हें पहले से जानकारी नहीं थी। मामले में आगे की तस्वीर पूछताछ और जांच के बाद साफ होगी।