बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : टाटा संस के उत्तराधिकार की दौड़ में नरेंद्रन, अग्रवाल, आशीष चौहान शामिल

New Delhi: Narendran, Agrawal, and Ashish Chauhan in the race for Tata Sons succession

नई दिल्ली : (New Delhi) टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन (Chairman N. Chandrasekaran) के उत्तराधिकारी की तलाश तेज कर दी है। 275 अरब डॉलर से ज़्यादा के टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी ने चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के उत्तराधिकारी की तलाश को तीन बड़े कॉर्पोरेट लीडर्स तक सीमित कर दिया है।

सूत्र ने शनिवार को बताया कि इसके लिए तीन प्रमुख कॉरपोरेट दिग्गजों टाटा स्टील के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन, (T.V. Narendran) टाटा संस के कार्यकारी निदेशक एवं समूह सीएफओ सौरभ अग्रवाल (Saurabh Agrawal) और एनएसई के एमडी एवं सीईओ आशीष चौहान (Ashish Chauhan) के नाम उभरकर सामने आए हैं।

सूत्रों ने कहा कि टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा (Noel Tata, Chairman of Tata Trusts) ने छांटे गए उम्मीदवारों के नाम शीर्ष सरकारी नेतृत्व को बता दिए हैं। इन नामों पर गहन विचार-विमर्श के बाद फैसला होने की संभावना है। अगला चेयरमैन की चयन प्रक्रिया में टाटा संस के बोर्ड और होल्डिंग कंपनी को नियंत्रित करने वाले ट्रस्टों की इसमें अहम भूमिका रहने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि एन चंद्रशेखरन ने 2017 में टाटा संस के चेयरमैन का पद संभाला था। वर्तमान में वह अपना दूसरा पांच साल का कार्यकाल को पूरा कर रहे हैं, उन्होंने पिछले महीने ही घोषणा की थी कि 20 फरवरी 2027 को कार्यकाल समाप्त होने पर वह पुनर्नियुक्ति की मांग नहीं करेंगे।