
नासिक : (Nashik) प्रसिद्ध रामकुंड (famous Ramkund) में शनिवार सुबह गोदावरी नदी (Godavari River) में स्नान के दौरान मुंबई से आए चार किशोर गहरे पानी में चले गए। अचानक हुए हादसे से घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय तैराकों और जीवनरक्षकों ने तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन 14 वर्षीय गोपाल गुप्ता (14-year-old Gopal Gupta) की डूबने से मौत हो गई।
शिर्डी जा रहा था 40 श्रद्धालुओं का दल
मुंबई से करीब 40 श्रद्धालुओं का दल धार्मिक यात्रा पर निकला था। नासिक पहुंचने के बाद सभी रामकुंड में स्नान और पूजा के लिए पहुंचे थे। इसके बाद दल को शिर्डी रवाना होना था। स्नान के दौरान चार किशोर पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा नहीं लगा सके और अचानक गहरे पानी में चले गए। चारों को डूबता देख घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने शोर मचाया।
तीन को बचाया, गोपाल नहीं बच सका
चीख-पुकार सुनकर स्थानीय तैराक, तीर्थ पुरोहित और जीवनरक्षक तुरंत बचाव में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद तीन बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया गया। गोपाल गुप्ता काफी देर तक पानी में नहीं मिला। बाद में उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही गोपाल के परिवार में मातम छा गया। धार्मिक यात्रा पर निकले दल के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद प्रशासन और जीवनरक्षक दल ने श्रद्धालुओं से नदी में उतरते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
