बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : राहुल गांधी ने किया महाराष्ट्र के छात्र आंदोलन का समर्थन

New Delhi: Rahul Gandhi supports Maharashtra student protests

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Former Congress President and Leader of the Opposition in the Lok Sabha, Rahul Gandhi) ने महाराष्ट्र में छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि सड़कों पर उतरे हजारों छात्रों की परेशानी केवल किसी एक परीक्षा या भर्ती से जुड़ी नहीं है, बल्कि यह पूरे व्यवस्था से टूट चुके भरोसे का परिणाम है। उन्होंने कहा कि छात्रों की हर मांग उनके सफल भविष्य के लिए जायज है और सरकार को उनकी आवाज सुनकर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

राहुल गांधी ने एक्स पर कहा कि महाराष्ट्र में हजारों छात्र शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार (BJP governments) से छात्र परेशान हैं। पेपर लीक, रुकी हुई भर्तियां, शिक्षा की बढ़ती लागत, छात्रावासों में अमानवीय हालात, खराब भोजन और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण में कथित धोखाधड़ी जैसी समस्याओं से छात्र जूझ रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (Maharashtra Public Service Commission) जैसी संवैधानिक संस्था की विश्वसनीयता को लेकर कहा कि इस संस्था पर कब्जा कर उसकी विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाया गया है।

राहुल ने सरकार से छात्रों की मांगों पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों की आवाज नहीं सुनी गई तो न्याय मिलने तक उनके आंदोलन की गूंज और तेज होती जाएगी।