बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kanpur : बारिश के बीच भरभराकर गिरा कच्चा मकान, पिता और तीन बेटियों की मौत

Kanpur: A mud house collapses amid heavy rain, killing a father and three daughters.

कानपुर : (Kanpur) कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव (Hirni village) में रविवार सुबह बारिश के बीच एक परिवार पर अचानक मुसीबत टूट पड़ी। यहां करीब साढ़े नौ बजे कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिसमें घर के अंदर मौजूद पांच लोग मलबे के नीचे दब गए। हादसे में पिता और उनकी तीन बेटियों की मौत हो गई, जबकि एक बेटी गंभीर रूप से घायल है।

मकान गिरने की तेज आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे. उस समय किसी के पास सोचने का मौका नहीं था। ग्रामीणों ने अपने स्तर से मलबा हटाना शुरू किया और उसमें दबे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए। घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को भी दी गई. हिरनी गांव निवासी मुकेश (45) मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते थे।

सभी को सीएचसी ले जाया गया
मुकेश के परिवार में चार बेटियां काजल (19), माया (16), नीतू (12) और पल्लवी (7) थीं. रविवार सुबह बारिश के दौरान परिवार के सभी सदस्य घर में ही मौजूद थे। इसी बीच अचानक मकान ढह गया और पांचों लोग मलबे में दब गए। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकाला गया और पतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

वहां डॉक्टरों ने मुकेश और उनकी बेटियों माया, नीतू व पल्लवी को मृत घोषित कर दिया। काजल की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया। फिलहाल उसका इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद परिवार ने सीएचसी में भी इलाज को लेकर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे और घायल काजल को तत्काल इलाज नहीं मिल पाया।

परिवार की खुशियां मातम में बदलीं
परिवार का कहना है कि यदि समय रहते उपचार मिल जाता तो उसकी जान बचने की उम्मीद और बेहतर होती। परिवार ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। काजल उर्फ लक्ष्मी की शादी दिसंबर में होनी थी। शादी सम्मेलन के माध्यम से तय हुई थी। हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक, इलाके में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही थी। बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवारें और छत पहले से कमजोर हो चुकी थीं। रविवार सुबह बारिश के दौरान यही मकान अचानक ढह गया। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।