बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की राजस्थान में सक्रिय भूमिका

Mumbai: Maharashtra Minister Chandrashekhar Bawankule plays an active role in Rajasthan

10 नगर निगमों के चुनाव प्रबंधन की संभाली जिम्मेदारी
मुंबई : (Mumbai)
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले (Maharashtra Revenue Minister and BJP leader Chandrashekhar Bawankule) राजस्थान के 10 नगर निगमों के चुनाव प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों में भाजपा की सफलता के अनुभव को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन (BJP National President Nitin Nabin) ने उन्हें राजस्थान के नगर निगम चुनावों के लिए सह-प्रभारी नियुक्त किया है। इसके बाद पिछले 15 दिनों से बावनकुले राजस्थान में चुनावी तैयारियों और प्रचार अभियान में जुटे हैं।

बावनकुले ने जयपुर, कोटा, भरतपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, पाली, बीकानेर, भीलवाड़ा और अलवर नगर निगम क्षेत्रों का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलनों, छोटी बैठकों, पदयात्राओं और घर-घर संपर्क अभियानों में हिस्सा लेकर संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं की भी भागीदारी

बावनकुले के साथ महाराष्ट्र के भाजपा विधायक और प्रमुख पदाधिकारी भी राजस्थान में चुनावी रणनीति को अमल में लाने में जुटे हैं। उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दैनिक चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महाराष्ट्र के लोगों से भी किया संवाद

राजस्थान में रहने वाले महाराष्ट्र के लोगों से भी बावनकुले ने मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों, राजनीतिक विश्लेषकों, कारोबारियों, व्यापारियों, शिक्षाविदों, पत्रकारों और युवा समूहों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं और अपेक्षाओं को समझकर कार्यकर्ताओं को उनके आधार पर काम करने के निर्देश दिए।

चुनाव प्रचार के दौरान बावनकुले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharma), लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा राज्य के केंद्रीय मंत्रियों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए हैं। साथ ही राजस्थान सरकार के मंत्रियों, भाजपा विधायकों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के साथ भी उनका संवाद जारी है।

बावनकुले का मानना है कि व्यापक जनसंपर्क, मजबूत संगठन और स्थानीय कार्यकर्ताओं के बेहतर समन्वय के जरिए भाजपा राजस्थान के नगर निगम चुनावों में मजबूत प्रदर्शन करने की स्थिति में है।