बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : पंजाब की जिम्मेदारी संभालने के बाद सचिन पायलट ने राहुल और प्रिंयका से की मुलाकात

New Delhi: Sachin Pilot meets Rahul and Priyanka after taking charge of Punjab

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस के पंजाब प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद पार्टी महासचिव सचिन पायलट (Congress party’s in-charge for Punjab, General Secretary Sachin Pilot) ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के संगठनात्मक मुद्दों, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी के आवास पर हुई मुलाकात में पायलट ने राहुल गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस की संगठनात्मक स्थिति, पार्टी नेताओं के बीच समन्वय और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। राहुल गांधी के प्रस्तावित पंजाब दौरे को लेकर भी चर्चा हुई।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने हाल ही में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने इस पद पर भूपेश बघेल का स्थान लिया है।

पंजाब में पार्टी संगठन को मजबूत करने और विभिन्न गुटों के बीच समन्वय बेहतर करने की जिम्मेदारी अब पायलट के पास होगी। पार्टी नेतृत्व विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने पर जोर दे रहा है।