
नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्र सरकार बांग्ला सिनेमा के महान अभिनेता ‘महाननायक’ उत्तम कुमार (legendary Bengali cinema actor ‘Mahanayak’ Uttam Kumar) की जन्मशती पर 100 रुपये का विशेष स्मारक सिक्का (special commemorative coin of ₹100) जारी करेगी।
वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों के विभाग (Department of Economic Affairs) (डीईए) ने इस संबंध में आधिकारिक राजपत्र अधिसूचना जारी की है। डीईए की अधिसूचना के अनुसार 100 रुपये का ये स्मारक सिक्का 99.9 फीसदी शुद्ध चांदी से बना होगा और इसका व्यास 44 मिलीमीटर होगा।
बांग्ला सिनेमा के दिग्गज अभिनेता उत्तम कुमार का जन्म 3 सितंबर, 1926 को हुआ था। उनका वास्तविक नाम अरुण कुमार चट्टोपाध्याय (His real name was Arun Kumar Chattopadhyay) था। उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेताओं में गिना जाता है। इसके साथ ही बांग्ला फिल्म उद्योग में उन्हें ‘महानायक’ के रूप में याद किया जाता है। कुमार ने अपने फिल्मी करियर के दौरान 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। 24 जुलाई, 1980 को 53 वर्ष की उम्रमें उनका निधन हो गया था।
