बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : मुंबई एयरपोर्ट पर ट्रेडमिल की मोटर से 1.10 करोड़ का सोना जब्त, दो आरोपित गिरफ्तार

Mumbai: Gold worth ₹1.10 crore seized from treadmill motor at Mumbai Airport; two accused arrested

मुंबई : (Mumbai) राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) (Directorate of Revenue Intelligence) ने मुंबई एयरपोर्ट के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स (Air Cargo Complex of Mumbai Airport) में हांगकांग से आयातित ट्रेडमिल की मोटर के भीतर छिपाकर लाया गया करीब 1.10 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया है। मामले में डीआरआई ने एक चीनी नागरिक (DRI has arrested a Chinese national) और आयातक फर्म से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एजेंसी मामले की आगे जांच कर रही है।

जांच अधिकारी के अनुसार, डीआरआई को गोपनीय सूचना मिली थी कि हांगकांग से आयात की जा रही ट्रेडमिल की खेप में सोना छिपाकर भारत लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर अधिकारियों ने मुंबई एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स (Mumbai Air Cargo Complex) में पहुंची खेप की निगरानी शुरू की और उसे जांच के लिए रोका।

जांच के दौरान एक ट्रेडमिल की मोटर के भीतर विशेष तरीके से छिपाया गया 24 कैरेट सोने का आर्क के आकार का बार बरामद हुआ। इसका वजन 691.870 ग्राम है और अंतरराष्ट्रीय बाजार के आधार पर इसकी कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपये आंकी गई है।

डीआरआई के मुताबिक, सोने को ट्रेडमिल की मोटर के अंदर इस तरह छिपाया गया था कि वह मशीनरी के सामान्य हिस्से जैसा दिखाई दे। जांच एजेंसी को आशंका है कि तस्करी के लिए कानूनी वाणिज्यिक आयात चैनल का इस्तेमाल किया गया, ताकि मशीनरी की खेप के साथ सोना आसानी से भारत पहुंचाया जा सके।

मामले में सोना बरामद होने के बाद डीआरआई ने कथित तस्करी से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक चीनी नागरिक और आयातक फर्म से संबंधित व्यक्ति शामिल है। एजेंसी अब दोनों की भूमिका और उनके संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। डीआरआई को आशंका है कि इस मामले के पीछे चीनी नागरिकों और उनके भारतीय सहयोगियों से जुड़ा कथित अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी नेटवर्क हो सकता है। एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि क्या इसी तरीके से मशीनरी या अन्य वाणिज्यिक सामान की आड़ में पहले भी सोना भारत लाया गया है।

जांच एजेंसी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और कारोबारियों की भूमिका भी खंगाल रही है। साथ ही बरामद सोने के स्रोत, खेप के आयात से जुड़े दस्तावेज और कथित तस्करी में इस्तेमाल किए गए पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।