
वडोदरा : (Vadodara) पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल में राजेश मथुरिया ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Rajesh Mathuriya has taken over as the Senior Divisional Commercial Manager for the Vadodara Division of Western Railway) का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने 7 सितंबर 2026 को अपने नए पद की जिम्मेदारी ग्रहण की। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही मंडल की वाणिज्यिक गतिविधियों और यात्री सेवाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा में नई जिम्मेदारियां शुरू हो गई हैं।
इंदौर से शुरू हुआ अधिकारी के रूप में सफर
राजेश मथुरिया ने अधिकारी के रूप में अपने रेल सेवा करियर की शुरुआत इंदौर में सहायक वाणिज्य प्रबंधक के पद से की थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई सेंट्रल में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (पीएम) और चर्चगेट में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (एफएम) के रूप में जिम्मेदारियां संभालीं।
रतलाम में मंडल वाणिज्य प्रबंधक रहे
विभिन्न पदों पर कार्य करने के बाद पदोन्नति के साथ राजेश मथुरिया को रतलाम मंडल में मंडल वाणिज्य प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान उन्हें मंडल स्तर पर वाणिज्यिक गतिविधियों के संचालन और रेल राजस्व से जुड़े कार्यों का व्यापक अनुभव मिला।
