बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘राइज एंड फॉल 2’ लेकर लौटेंगे वीरेंद्र सहवाग, होस्ट के रूप में आएंगे नजर

Mumbai: Virender Sehwag returns with "Rise and Fall 2" as host

मुंबई : (Mumbai) क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग (Cricket legend Virender Sehwag) अब रियलिटी टीवी की दुनिया में नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। वह चर्चित रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ (Rise and Fall) के दूसरे सीजन की मेजबानी करेंगे। रणनीति, गठजोड़ और ताकत के खेल पर आधारित इस शो का नया प्रोमो 10 सितंबर को जारी किया गया, जिसमें वीरेंद्र सहवाग शो के रोमांच और ट्विस्ट की तुलना क्रिकेट मैच से करते नजर आए। उनका कहना है कि इस खेल में भी आखिरी पल तक यह अंदाजा लगाना मुश्किल होगा कि आगे क्या होने वाला है।

‘राइज एंड फॉल’ (Rise and Fall) के दूसरे सीजन में 15 चर्चित हस्तियां दो अलग-अलग समूहों में बंटी नजर आएंगी। एक तरफ ‘शासक’ होंगे, जिन्हें आलीशान पेंटहाउस में रहने की सुविधा मिलेगी, जबकि दूसरी तरफ ‘मजदूर’ होंगे, जिन्हें बेसमेंट में रहना होगा। शो में खिलाड़ियों की स्थिति उनके फैसलों, रणनीति और गठबंधनों के आधार पर बदलती रहेगी। पैसा और प्रभाव इस खेल में आगे बढ़ने और पीछे जाने का फैसला करेंगे।

बनिजय एशिया द्वारा तैयार किया गया यह शो ब्रिटेन के एक चर्चित प्रारूप पर आधारित है। दूसरे सीजन को प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर (Prime Video and MX Player) पर मुफ्त में देखा जा सकेगा। हालांकि, निर्माताओं ने अभी इसकी रिलीज तारीख की घोषणा नहीं की है। वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के जुड़ने के बाद शो के नए सीजन को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।