
उल्हासनगर : (Ulhasnagar) उल्हासनगर महानगरपालिका (Ulhasnagar Municipal Corporation) के संपत्ति कर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘श्री गणेशोत्सव 2026’ (Shri Ganeshotsav 2026’) विशेष संपत्ति कर छूट योजना लागू करने की घोषणा की है। योजना के तहत निर्धारित अवधि में संपत्ति कर का भुगतान करने वाले करदाताओं को विशेष छूट का लाभ दिया जाएगा। यह योजना तीन चरणों में लागू की गई है। मनपा प्रशासन के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी और 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इन दोनों दिनों में महानगरपालिका के सभी ऑफलाइन संपत्ति कर वसूली केंद्र बंद रहेंगे।
ऑनलाइन भुगतान की अपील
महानगरपालिका (municipal corporation) ने नागरिकों से अपील की है कि अवकाश के दौरान असुविधा से बचने के लिए वे ऑनलाइन माध्यम से संपत्ति कर का भुगतान करें और विशेष छूट योजना का लाभ उठाएं। प्रशासन ने करदाताओं से समय पर कर जमा कर महानगरपालिका के कामकाज में सहयोग करने का आग्रह किया है। यह जानकारी मनपा के उपायुक्त (कर) अनंत जवादवार(Anant Javadwar, the Deputy Commissioner) (Tax) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।
