
नई दिल्ली : (New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (18th BRICS Summit) से इतर इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली (Ethiopian Prime Minister Dr. Abiy Ahmed Ali) के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत और इथियोपिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा द्विपक्षीय सहयोग के नए अवसर तलाशने पर व्यापक चर्चा की।
बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने आर्थिक सहयोग, व्यापार, रक्षा एवं सुरक्षा साझेदारी और क्षमता निर्माण (economic cooperation, trade, defense and security partnerships, and capacity building) सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा की। नेताओं ने आपसी सहयोग को और गति देने तथा दोनों देशों के बीच साझेदारी को व्यापक एवं परिणामोन्मुख बनाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया।
यह बैठक दिसंबर 2025 में प्रधानमंत्री मोदी की इथियोपिया यात्रा के (Prime Minister Modi’s visit to Ethiopia in December 2025) बाद दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने के प्रयासों की कड़ी के रूप में हुई। उस यात्रा के दौरान भारत और इथियोपिया ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया था।
प्रधानमंत्री मोदी और डॉ. अबी अहमद ने क्षेत्रीय एवं वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेताओं ने बहुपक्षीय मंचों पर भारत और इथियोपिया के बीच समन्वय तथा आपसी सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में इथियोपिया की भागीदारी का स्वागत करते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स में इथियोपिया की उपस्थिति से वैश्विक दक्षिण की सामूहिक आवाज को मजबूती मिली है। दोनों नेताओं की वार्ता से भारत-इथियोपिया संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए उच्चस्तरीय राजनीतिक संवाद की निरंतरता भी रेखांकित हुई।
