
प्रवीण दरेकर बोले- 15 में से 12 मांगें मानीं, मुंबई मार्च स्थगित करें जरांगे
मुंबई : (Mumbai) भाजपा नेता प्रवीण दरेकर (BJP leader Praveen Darekar) ने कहा कि राज्य सरकार मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे (leader Manoj Jarange) की मांगों को लेकर सकारात्मक है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने 15 में से 12 मांगें मान ली हैं, जबकि बाकी मांगों पर भी विचार किया जा रहा है। दरेकर ने जरांगे से मुंबई मार्च स्थगित कर सरकार से बातचीत जारी रखने की अपील की।
दरेकर ने कहा कि मराठा समाज (Maratha community) की मांगें गंभीर हैं और सरकार लगातार इस मुद्दे पर चर्चा कर रही है। उनके अनुसार कुछ मांगें कानूनी अड़चनों से जुड़ी हैं, जिनका समाधान निकालने का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार के सभी नेता मराठा समाज की मांगों के साथ हैं और सरकार आगे भी बातचीत के लिए तैयार है।
जरांगे के मुंबई आने के फैसले पर दरेकर ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार सभी को है और सरकार को मुंबई आने पर आपत्ति नहीं है। हालांकि, उन्होंने गणेशोत्सव का हवाला देते हुए कहा कि आंदोलन के कारण मुंबई के प्रमुख त्योहार पर किसी तरह का असर नहीं पड़ना चाहिए।
