बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : मुंबई में भारी बारिश, कई इलाकों में 100 मिमी से अधिक वर्षा

मुंबई : (Mumbai) शहर और उपनगरों में रविवार 13 सितंबर को सुबह 1 बजे से 10 बजे के बीच हुई तेज बारिश के कारण कई इलाकों में 100 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई। पश्चिमी उपनगरों में बीकेसी फायर स्टेशन पर सर्वाधिक 147.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।

पूर्वी उपनगरों में एम वेस्ट वार्ड कार्यालय क्षेत्र में 135.6 मिमी, जबकि चेंबूर की कलेक्टर कॉलोनी म्युनिसिपल (Collector Colony Municipal) स्कूल में 132.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। मरावली म्युनिसिपल स्कूल, चेंबूर में 127.6 मिमी और एम ईस्ट वार्ड कार्यालय क्षेत्र में 123.6 मिमी वर्षा हुई। गोवंडी के शिवाजी नगर म्युनिसिपल स्कूल में 121.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

पश्चिमी उपनगरों में बोरीवली फायर स्टेशन पर 138 मिमी, बांद्रा फायर स्टेशन पर 135.6 मिमी, आर सेंट्रल कार्यालय में 135 मिमी तथा मागाठाणे बस डिपो में 133.6 मिमी बारिश हुई।

शहर क्षेत्र में फ्रॉसबरी रिजर्वायर में 106.2 मिमी, दादर स्थित एसडब्ल्यूडी वर्कशॉप में 103.8 मिमी, सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट (City Institute of Disaster Management) में 99 मिमी, सेवरी कोलीवाड़ा म्युनिसिपल स्कूल में 98.4 मिमी और दादर फायर स्टेशन में 97.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश के कारण मुंबई के विभिन्न हिस्सों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बनी रही। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।