बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kolkata : कॉल सेंटर की आड़ में अंतरराष्ट्रीय ठगी का जाल, मुख्य सरगना को गिरफ्तार

Kolkata: International fraud racket operating under the guise of a call center; mastermind arrested

कोलकाता : (Kolkata) कॉल सेंटर की आड़ में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय ठगी (international financial fraud) का गिरोह चलाने के आरोप में माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सैकत सिन्हा राय (Saikat Sinha Roy) के रूप में हुई है। माटीगाड़ा थाने की विशेष टीम ने उत्तर 24 परगना जिलान्तर्गत सोदपुर इलाके स्थित एक किराए के मकान से उसे गिरफ्तार किया और सिलीगुड़ी लेकर आई। सोमवार सुबह उसे सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया।

जांच अधिकारियों का दावा है कि सैकत ही इस बड़े ठगी गिरोह का मुख्य संचालक था। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हाल ही में सिलीगुड़ी महानगर पुलिस (Siliguri Metropolitan Police) ने वेबेल आईटी पार्क के चरण-1 और 2 और लीचूबागान के चरण-3 (Phases 1 and 2 of the Webel IT Park and Phase 3 in Leechubagan) में छापेमारी कर एक फर्जी कॉल सेंटर का पता लगाया था। कार्रवाई के दौरान दो चरणों में कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही दो कार्यालयों को सील कर दिया गया था।

गिरफ्तार लोगों में पांच लोग लीचूबागान आईटी पार्क स्थित उसी कॉल सेंटर में काम करते थे। पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि खुद को निदेशक बताने वाला सैकत सिन्हा राय ही कोलकाता से बैठकर पूरे गिरोह को नियंत्रित करता था। आरोप है कि कॉल सेंटर की आड़ में मुख्य रूप से विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की ठगी की जाती थी।

जांच में सामने आया है कि सैकत सोदपुर में बैठकर ठगी के लिए आवश्यक सामग्री और निर्देश उपलब्ध कराता था। वह समय-समय पर सिलीगुड़ीभी आता था और लीचूबागान आईटी पार्क के ‘जी-14’ नंबर कमरे (Room No. G-14 in the Leechubagan IT Park) में कर्मचारियों को बातचीत करने के लिए विशेष निर्देश देता था। इन्हीं निर्देशों के आधार पर विदेशी नागरिकों से संपर्क कर ठगी का खेल चलाया जाता था।

पुलिस से बचने के लिए सैकत निश्चित अंतराल पर कॉल सेंटर का कार्यालय और अपना किराए का मकान बदलता रहता था। शुरुआती तौर पर गिरफ्तार नौ आरोपियों में से सात को जमानत मिल गई थी, जबकि दो आरोपितों को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसी पूछताछ में पुलिस को सैकत के ठिकाने और गिरोह के काम करने के तरीके से जुड़ी अहम जानकारी मिली।

कार्यालयों पर कार्रवाई और कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बावजूद मुख्य संचालक के अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहने को लेकर सवाल उठ रहे थे। सोदपुर से सैकत की गिरफ्तारी को पुलिस जांच की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने सैकत को 10 दिनों की हिरासत में लेकर पूछताछ करने की मांग अदालत से की है।