बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Rajouri : राजौरी में एलईटी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 ओजीडब्लू गिरफ्तार, आईईडी बरामद

Rajouri: LeT module busted in Rajouri; 3 OGWs arrested, IED recovered

राजौरी : (Rajouri) पीर पंजाल (Pir Panjal region) में आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए राजौरी पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) (एलईटी) से जुड़े कथित ओवर ग्राउंड वर्कर (Over Ground Workers) (ओजीडब्लू) मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान ज़ाकिर हुसैन पुत्र गुलाम हुसैन निवासी कोटचरवाल टेरियाथ, राजौरी, मोहम्मद आज़म पुत्र अली बहादुर निवासी कोटचरवाल टेरियाथ राजौरी और मोहम्मद मुश्ताक पुत्र मोहम्मद इक़बाल निवासी उधन, राजौरी के तौर पर हुई है।

अधिकारियों ने कहा कि ये गिरफ्तारियां पीर पंजाल इलाके में सक्रिय एक आतंकी मॉड्यूल की जांच के दौरान की गईं। शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपित कथित तौर पर आतंकवादियों को लॉजिस्टिकल सपोर्ट, सुरक्षित आवाजाही और ज़मीनी स्तर पर अन्य मदद मुहैया कराने में शामिल थे। जांच में यह भी पता चला कि उन्होंने कथित तौर पर गाइड के तौर पर काम किया और कश्मीर घाटी की ओर आतंकवादी समूहों की आवाजाही में मदद की। साथ ही नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए हमले समेत कई हाई-प्रोफाइल हमलों में ज़मीनी मदद भी दी।

जांच के दौरान एक आरोपित की जानकारी पर एक आईईडी भी बरामद किया गया। शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि कथित तौर पर एक आतंकवादी समूह के सदस्यों ने यह डिवाइस को सुरक्षित रखने और किसी लक्षित हमले में संभावित इस्तेमाल के लिए आरोपियों को सौंपा था।

पुलिस ने कहा कि पूरे नेटवर्क का पता लगाने अन्य सहयोगियों की पहचान करने और उनकी संलिप्तता के पूरे दायरे का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।