बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : महाराष्ट्र में ट्रक से टकराई कार, चार लोगों की मौत, सात घायल

Mumbai: Car collides with truck in Maharashtra; four dead, seven injured

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंबई-नासिक हाईवे पर अटगांव (Atgaon on the Mumbai-Nashik Highway in Maharashtra’s Thane district) के पास बुधवार को ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हैं। सभी घायलों को शाहपुर जिला उप अस्पताल (Shahapur Sub-District Hospital) में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की गहन छानबीन शाहपुर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के शिकार हुए सभी लोग मुंबई के जोगेश्वरी इलाके (Jogeshwari area in Mumbai) के रहने वाले थे। ये त्र्यंबकेश्वर में भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद बुधवार को मुंबई लौट रहे थे। इसी दौरान अटगांव के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और शाहपुर उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान श्रीराम जायसवाल, आयुष जायसवाल, लाडो जायसवाल और सूरज जायसवाल के रुप में की गई है, जबकि घायलों की पहचान शुभी जायसवाल, शिवम जायसवाल, हशिक जायसवाल, सुनीता जायसवाल, राधिका जायसवाल, सतीश जायसवाल और संतराम जायसवाल के रुप में की गई है। मामले में शाहपुर पुलिस स्टेशन में दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।