
नई दिल्ली : (New Delhi) सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ (Army Chief General Dheeraj Seth) 16-18 सितंबर के बीच रूस की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही रक्षा साझेदारी और सैन्य सहयोग को और मजबूत करना है। रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) ने बुधवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी। यात्रा के दौरान सेना प्रमुख को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और वे मॉस्को में ‘टॉम्ब ऑफ अननोन सोल्जर (’Tomb of the Unknown Soldier’) पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वे रूसी थल सेना के कमांडर-इन-चीफ कर्नल जनरल आंद्रेई निकोलायेविच मोर्दविचेव (Colonel General Andrei Nikolayevich Mordvichev) के साथ सैन्य सहयोग और प्रशिक्षण सहित पारस्परिक हित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
