बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Hooghly : हावड़ा-बर्धमान कॉर्ड लाइन पर कंचनजंघा एक्सप्रेस में धुआं

यात्रियों में हड़कंप
हुगली : (Hooghly)
हुगली में उत्तर बंगाल जा रही अप कंचनजंघा एक्सप्रेस (Kanchenjunga Express) (13173) में गुरुवार सुबह अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के एक कोच के नीचे से धुआं निकलता देख चालक ने एहतियातन ट्रेन को बेलमुड़ी स्टेशन के पास रोक दिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, सियालदह से उत्तर बंगाल जा रही 13173 अप कंचनजंघा एक्सप्रेस हावड़ा-बर्धमान कॉर्ड लाइन (Howrah-Bardhaman Chord Line) से गुजर रही थी। बेलमुड़ी स्टेशन के पास पहुंचते ही एक कोच के नीचे से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके बाद यात्रियों में दहशत फैल गई और कई यात्री ट्रेन से उतरकर प्लेटफॉर्म पर आ गए।

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि पहिए के ब्रेक शू में घर्षण के कारण धुआं निकला। घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई। सूचना पाकर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की और समस्या का समाधान किया। करीब 20 मिनट बाद सुबह आठ बजकर 22 मिनट पर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

गौरतलब है कि 17 जून 2024 को सियालदह जा रही कंचनजंघा एक्सप्रेस को दार्जिलिंग के रंगापानी के पास एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी थी। उस हादसे में कई लोगों की मौत हुई थी और बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए थे। जांच में सिग्नलिंग व्यवस्था से जुड़ी खामियां सामने आई थीं।