
लखनऊ : (Lucknow) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Samajwadi Party (SP) National President and former Chief Minister Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार (Bharatiya Janata Party) में निर्मित एक्सप्रेसवे (quality and maintenance of expressways built) की गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसी प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही उसके टूटने और खराब होने की खबरें आने लगती हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Bundelkhand Expressway was inaugurated by Prime Minister Narendra Modi) ने किया था, लेकिन उसके निर्माण के बाद से ही उसका मेंटीनेंस जारी है।
अखिलेश यादव गुरुवार को राजधानी स्थित सपा मुख्यालय (SP headquarters in the capital) में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (Lucknow-Kanpur Expressway) के टूटने से संबंधित वीडियो दिखाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि दिल्ली और लखनऊ वालों के बीच इस बात का मुकाबला चल रहा है कि किसके पास ज्यादा मुनाफा होगा।
सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में जितनी लूट और भ्रष्टाचार हो रहा है, उतना किसी सरकार में नहीं हुआ होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने एक्सप्रेसवे में भी गोरखधंधा होने दिया।
उन्होंने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) की डिजाइन सबसे अच्छी है। इसी डिजाइन की नकल एनएचएआई ने की, लेकिन आज तक वैसा एक्सप्रेसवे नहीं बना पाई। अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार के समय बनाए गए रिवरफ्रंट समेत अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बेहतर थी। रिवरफ्रंट पर लगे फव्वारे आज भी उसी तरह हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को दिए गए लैपटॉप भी आज तक वैसे ही चल रहे हैं।
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार के ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी (trillion-dollar economy) के दावे पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि लोगों को सपना दिखाया गया था कि उत्तर प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाया जाएगा, लेकिन अब चुंगीबाजी का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जुलाई में जीरो नौकरी, अगस्त में जीरो नौकरी और सितंबर में भी अब देख लेना, जीरो नौकरी रहेगी।
उन्होंने कहा कि जो सरकार सवाल नहीं ले पा रही है, वह कितनी कमजोर होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। जिसके पास जनता के सवालों का जवाब नहीं है, उसे जनता उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में समाजवादी सरकार बनाने का मौका मिला तो रोजगार के रास्ते खोलने का काम किया जाएगा।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनने पर जातीय जनगणना के साथ पीडीए को साथ लेकर सामाजिक न्याय की स्थापना की जाएगी।
एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि वे युवा नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “मैं भी इसे बेरोजगारी दिवस के रूप में मना रहा हूं, क्योंकि मैं विपक्ष में बैठा हूं।”
विश्वकर्मा जयंती पर घोषित करेंगे अवकाश
अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित करने से पूर्व सर्वप्रथम भगवान विश्वकर्मा जयंती (Lord Vishwakarma Jayanti) मनाई। उन्होंने विश्वकर्मा जी के चित्र पर पुष्प अर्पण किए। उन्होंने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा जयंती का दिन है। पूरा देश विश्वकर्मा जी को याद कर रहा है। भविष्य में समाजवादी सरकार बनने पर भगवान विश्वकर्मा जयंती की छुट्टी होगी। सपा अध्यक्ष ने इस दौरान उनका मंदिर भी बनवाने की बात कही।
पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा ने सपा में की वापसी
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा (Ram Asre Kushwaha) ने भाजपा छोड़कर 13 साल बाद एक बार फिर सपा की सदस्यता लेकर वापसी की। उन्होंने राजनीतिक सफर की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से की थी। 1996 में बसपा के टिकट पर सरसौल (कानपुर) से विधायक बने थे। बाद में सपा में शामिल हुए और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के करीबी माने जाते थे। उनकी वापसी पर अखिलेश यादव ने कहा कि इनके आने से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की ताकत और मजबूत होगी।
