
नई दिल्ली : (New Delhi) अग्निवीरों के लिए एक अच्छी खबर है। चार साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सरकार उनके लिए पक्की नौकरी का इंतजाम करने जा रही है। रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सेना से अग्निवीरों का पहला बैच जनवरी 2027 में सेवामुक्त होगा। इसमें 19 हजार से अधिक अग्निवीर हैं। ये 1 जनवरी 2023 को सेना में भर्ती किए गए थे और अब इनके चार साल पूरे हो रहे हैं। इसके बाद वायुसेना और नौसेना (Air Force and Navy) के बैच भी मार्च-अप्रैल में निकलने शुरू होंगे। सूत्रों के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने अग्निवीरों के लिए एक प्रभावी एग्जिट प्लान तैयार किया है।
