बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Punjab : अमृतसर में डयूटी पर तैनात एएसआई की गोली मारकर हत्या

चंडीगढ़ : (Chandigarh) पंजाब के अमृतसर (Amritsar, Punjab) में बीती रात अज्ञात हथियारबंद युवकों ने डयूटी पर तैनात एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रात करीब ढाई बजे की है, जब थाना गेट हकीमां में तैनात एएसआई हरजीत सिंह गश्त पर थे। पंजाब पुलिस महानिदेशक ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। घटना की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (Tehreek-e-Taliban Hindustan) ने ली है लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

जानकारी के अनुसार पंजाब के तरनतारन निवासी एएसआई हरजीत सिंह गेट हकीमा पुलिस स्टेशन में तैनात थे। गुरुवार रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच वह दाना मंडी इलाके में पुलिस ड्यूटी पर थे। इसी दौरान बाइक पर आए दो हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया और फायरिंग कर फरार हो गए।

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल हरजीत सिंह (Harjeet Singh) को तुरंत अमनदीप अस्पताल (Amandeep Hospital) ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया लेकिन उनकी हालत नहीं संभल सकी और उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हमले के बाद तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान नाम के संगठन की ओर से इसकी जिम्मेदारी लेने का दावा सामने आया है।

घटना के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने कहा कि पंजाब सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है। सम्मान स्वरूप सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपए की एक्स-ग्रेशिया राशि और एचडीएफसी बैंक की ओर से 1 करोड़ रुपए का चेक शहीद के परिवार को दिया जाएगा।

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव (Punjab Police Director General Gaurav Yadav) ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली जा रही है। हमले के पीछे की वजह और आरोपितों की पहचान जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।