बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : आलिया-रणबीर की पहल से बदलेगी 20 स्कूलों की तस्वीर

Mumbai: Alia Bhatt and Ranbir Kapoor's initiative will transform 20 schools

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपू (Actress Alia Bhatt and actor Ranbir Kapoor) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर सामाजिक कार्यों में सहयोग का संकल्प लिया है। आलिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह अपने पति रणबीर के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ (Seva Sankalp Abhiyan) के तहत मुंबई के 20 स्कूलों के कायाकल्प में सहयोग करेंगी। अभिनेत्री ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए इस पहल की जानकारी शेयर की।

आलिया ने लिखा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ सामूहिक प्रयास और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की भावना को सामने लाता है। उन्होंने कहा कि इस पहल का समर्थन करते हुए वह और रणबीर 20 स्कूलों के कायाकल्प का संकल्प लेते हैं। उनके मुताबिक, यह पहल बच्चों के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं और सीखने के अनुकूल वातावरण तैयार करने में मदद करेगी।

अभिनेत्री ने बताया कि स्कूलों में सुधार की योजना स्थानीय स्तर पर मिलने वाली सिफारिशों के आधार पर तैयार की जाएगी। इसका उद्देश्य बच्चों के लिए बेहतर और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराना है, जहां वे पढ़ाई के साथ अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के जन्मदिन (17 सितंबर) के अवसर पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत जनसेवा, जनभागीदारी, रक्तदान, स्वच्छता और अन्य सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।