बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Islamabad : पाकिस्तान के खैबर पख्तनूख्वा में मस्जिद में धमाका, 15 लोगों की मौत

Islamabad: Mosque blast in Pakistan's Khyber Pakhtunkhwa; 15 dead

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Pakistan’s Khyber Pakhtunkhwa province) में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक मस्जिद के करीब जोरदार धमाका हुआ। इसमें कम-से-कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। घायलों में कुछ पुलिसकर्मी भी हैं।

पाकिस्तान के जिओ न्यूज (Pakistan’s Geo News) के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट जिले के पुलिस लाइंस इलाके में एक मस्जिद के पास हुए धमाके में कम-से-कम 15 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिला मुख्यालय अस्पताल के एमएस ताहिर अली शाह (Tahir Ali Shah, the Medical Superintendent) ने जियो न्यूज को बताया कि धमाके के बाद 15 शव और 50 से ज्यादा घायल लोगों को अस्पताल लाया गया।पुलिस के मुताबिक, धमाका शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ और इससे मस्जिद के बाहर एक गड्ढा बन गया; घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि धमाके के बाद पुलिस लाइंस में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई। बचाव कर्मियों के मुताबिक धमाके से मस्जिद का बाहरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक दीवार भी गिर गई। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इलाज के लिए कम-से-कम 25 घायलों को अस्पताल लाया गया।

इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस जुल्फिकार हमीद (Inspector General of Police Zulfiqar Hameed) ने बताया कि धमाके से पहले विस्फोटक से लदी एक गाड़ी पुराने पुलिस लाइंस गेट से टकराई थी। आईजीपी हमीद ने बताया, “गाड़ी गेट से टकराई और फिर उसमें धमाका हुआ, साथ ही गोलीबारी भी हुई।”

उन्होंने कहा कि धमाका एक आत्मघाती हमला था और गोलीबारी के दौरान स्पेशल ब्रांच की इमारत में एक और आत्मघाती धमाका हुआ। आईजीपी हमीद ने रीजनल पुलिस ऑफिसर, कोहाट से रिपोर्ट मांगी है।