बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Bridgetown : सीपीएल के फाइनल में पहुंची जमैका किंग्समेन

Bridgetown: Jamaica Kingsmen reach CPL final

क्वालीफायर-2 में गुयाना को 5 विकेट से हराया
ब्रिजटाउन (बारबाडोस) : (Bridgetown)
जमैका किंग्समेन ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (Caribbean Premier League) (CPL) 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। शनिवार सुबह (ndian Standard Time) खेले गए क्वालीफायर-2 में जमैका की टीम ने गुयाना अमेजन वॉरियर्स को 5 विकेट से हरा दिया।

केंसिंग्टन ओवल में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स (Guyana Amazon Warriors) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 206 रन बनाए। जवाब में किंग्समेन ने 207 रन का लक्ष्य पांच विकेट और दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। जमैका की जीत की सबसे बड़ी खासियत उसकी सामूहिक बल्लेबाजी रही। उसके शीर्ष पांच बल्लेबाजों ने अहम योगदान दिया और मिलकर टीम को बड़े लक्ष्य तक पहुंचाया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुयाना की टीम को शुरुआत में झटके लगे। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हारिस और मावेंद्र दिनदयाल (Openers Mohammad Haris and Mavendra Dindayal) क्रमश: 9-9 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शिमरोन हेटमायर बल्लेबाजी के लिए आए। पिछले कुछ मुकाबलों में उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे, लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने शानदार वापसी की। उन्होंने कप्तान शाई होप के साथ मिलकर पारी को तेजी से आगे बढ़ाया और 12 ओवर तक टीम के स्कोर को 100 के पार ले गए।

शाई होप 33 गेंदों में 40 रन बनाकर 13वें ओवर में आउट हुए, लेकिन इसके बाद क्वेंटिन सैम्पसन ने आते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी। दूसरी तरफ हेटमायर लगातार तेजी से रन बनाते रहे। सैम्पसन ने 17 गेंदों में तेजी से 29 रन बटोरे। पारी के 20वें ओवर में हेटमायर ने लगातार बड़े शॉट लगाए। ओवर की आखिरी दो गेंदों पर छक्के लगाकर उन्होंने अपना शतक पूरा किया। हेटमायर 45 गेंदों में 102 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रोमारियो शेफर्ड 10 रन बनाकर नाबाद रहे। हेटमायर के शतक के दम पर गुयाना ने 4 विकेट पर 206 रनों को बड़ा स्कोर बनाया।

207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमैका किंग्समेन (Jamaica Kingsmen) को माज सादाकत ने तेज शुरुआत दिलाई। पहले तीन ओवर में सादाकत ने 18 में से 17 गेंदों का सामना किया और 41 रन बनाए। इनमें 38 रन चौकों और छक्कों से आए। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर वह आउट हो गए। इसके बाद किर्क मैकेंजी और कीसी कार्टी ने पारी को आगे बढ़ाया। मैकेंजी ने 20 गेंदों में 34 रन, जबकि कार्टी ने 40 गेंदों में 56 रन बनाए। सईम अयूब ने 17 गेंदों में 23 रन बटोरे।

किंग्समेन को आखिरी पांच ओवर में 55 रन की जरूरत थी। रोवमैन पॉवेल मैदान पर आए और उन्होंने मैच का रुख ही बदल दिया। उन्होंने 17 गेंदों में 4 छक्के और 2 चौके लगाते हुए 40 रन की नाबाद विस्फोटक पारी खेली, जिससे जमैका ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाते हुए जीत दर्ज कर ली।