बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kathmandu : नेपाल में तबाही के २५वें दिन त्रिशूली–1 जलविद्युत परियोजना की सुरंग से 11 और शव बरामद

Kathmandu: 11 more bodies recovered from the tunnel of the Trishuli-1 Hydroelectric Project on the 25th day of the devastating floods in Nepal.

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के २5वें दिन लापता लोगों की तलाश के दौरान अपर त्रिशूली–1 जलविद्युत परियोजना (Trishuli-1 Hydroelectric Project) की सुरंग से शनिवार को 11 और शव बरामद किए गए। सुरंग में अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

नेपाली सेना के अनुसार, संयुक्त खोज एवं बचाव अभियान के दौरान सुरंग के भीतर लोहे की जाली में फंसे और कीचड़ में दबे हुए 11 शव मिले। राहत एवं बचाव दल ने सभी शवों को बाहर निकाल लिया है। बाढ़ के कारण परियोजना की सुरंगों और आसपास के क्षेत्रों में भारी मात्रा में मलबा और कीचड़ जमा हो गया है, जिसके कारण तलाशी अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी (Bhotekoshi River in Rasuwa district) में आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर जानमाल को नुकसान पहुंचाया था। बाढ़ के बाद से कई लोग लापता हैं और सुरक्षा एजेंसियां विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में उनकी तलाश कर रही हैं। अपर त्रिशूली–1 परियोजना की सुरंगों में भी लगातार शव मिलने के बाद सेना ने तलाशी अभियान को और तेज किया है।

नेपाली सेना ने बताया कि सुरंग के भीतर मलबा हटाकर अन्य संभावित स्थानों पर भी खोज जारी रखी जाएगी, ताकि बाढ़ के दौरान लापता हुए लोगों का पता लगाया जा सके और उनके परिजनों तक शवों को पहुंचाया जा सके।