
अमरावती : (Amaravati) तेदेपा नेता ज्योत्सना तिरुनागरी (TDP leader Jyotsna Tirunagari) ने आरोप लगाया कि ईडी की जांच से तिरुपति लड्डू (Tirupati laddus) में इस्तेमाल होने वाले घी की कथित मिलावट का बड़ा और सुनियोजित मामला सामने आया है। उनके अनुसार, 2019 से 2024 के बीच तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को करीब 230 करोड़ रुपये मूल्य का मिलावटी घी आपूर्ति किया गया। ईडी ने हाल ही में सुकृति फूड्स के प्रवर्तक कैलाश चंद मंगला (Kailash Chand Mangla, the promoter of Sukriti Foods) को इस मामले में गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी का दावा है कि कथित मिलावटी घी रिफाइंड पाम ऑयल, पाम कर्नेल तेल, पामोलीन और अन्य रसायनों (palm oil, palm kernel oil, palmolein, and other chemicals) से तैयार किया गया था। एजेंसी के मुताबिक, पांच वर्षों में कथित तौर पर धोखाधड़ी से आपूर्ति किए गए घी की कीमत 230 करोड़ रुपये थी, जिसमें करीब 96 करोड़ रुपये का घी मंगला द्वारा तैयार किए जाने का आरोप है।
