बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : पैपराजी पर फूटा सलमान खान का गुस्सा

Mumbai: Salman Khan expresses anger at paparazzi

मुंबई : (Mumbai) ‘बिग बॉस 20’ के हालिया ‘वीकेंड का वार’ (Weekend Ka Vaar) एपिसोड में सलमान खान ने महिला कलाकारों की निजता और सम्मान से जुड़े मुद्दे पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने उन पैपराजी की आलोचना की, जो अभिनेत्रियों की पीछे से आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं और इसके साथ ‘ कौन?’ जैसे कैप्शन का इस्तेमाल करते हैं। सलमान ने इस तरह के व्यवहार को अनुचित बताते हुए अभिनेत्रियों से इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।

सलमान (Salman) ने कहा कि कई अभिनेत्रियां इस तरह की तस्वीरें खींचे जाने से असहज महसूस करती हैं। उन्होंने सई मांजरेकर का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने हाल ही में उन्हें ऐसी स्थिति में असहज देखा था। सलमान ने यह भी बताया कि नेहा धूपिया इस तरह के व्यवहार के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर आवाज उठा चुकी हैं। उनके मुताबिक, हर महिला की अपनी निजी सीमाएं होती हैं और उनकी सहमति के बिना इस तरह की तस्वीरें लेना उचित नहीं है।

अभिनेता ने अपनी भांजी से जुड़ा एक अनुभव भी शेयर किया। उन्होंने कहा कि जब उनकी भांजी कहीं जा रही थीं, तब कुछ लोगों ने लगातार पीछे से उनकी तस्वीरें खींचीं और सोशल मीडिया पर ‘पहचानो कौन है’ जैसे कैप्शन के साथ तस्वीरें शेयर कीं। सलमान ने इस मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन महिलाओं को ऐसा व्यवहार पसंद नहीं है, उन्हें इसके खिलाफ सख्त रुख अपनाना चाहिए।

सलमान ने आगे कहा कि वह ऐसे लोगों की पहचान सामने आने पर उनसे सवाल करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि वह जिन ज्यादातर महिलाओं को जानते हैं, उनमें से कई अब मां बन चुकी हैं और उन्होंने कभी भी इस तरह की तस्वीरें खिंचवाना पसंद नहीं किया। सलमान की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर भी महिला कलाकारों की निजता और पैपराजी के तौर-तरीकों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।