बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kathmandu : नेपाल में त्रिशूली जलविद्युत परियोजना की सुरंग से निकाले गए 24 शवों की नहीं हो पाई पहचान

Kathmandu: 24 bodies recovered from the tunnel of the Trishuli Hydroelectric Project in Nepal remain unidentified.

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल में आई आई भीषण बाढ़ के कारण त्रिशूली-1 जलविद्युत परियोजना (Trishuli-1 Hydroelectric Project) की सुरंग से निकाले गए 24 शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके लिए पुलिस ने सूचना जारी कर वहां कार्यरत कर्मचारियों के परिजनों को शवों की पहचान करने का आग्रह किया है।

जिला पुलिस कार्यालय नुवाकोट के पुलिस प्रवक्ता एवं पुलिस उपाधीक्षक (DSP) इकबाल हवारी (Iqbal Hawari) के अनुसार रसुआ जिले में स्थित 216 मेगावाट क्षमता वाली त्रिशूली-1 जलविद्युत परियोजना की सुरंग से पिछले २ दिनों में कुल 24 शव निकाले गए। सुरंग से निकाले गए शवों को नेपाली सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से नुवाकोट के विदुर नगरपालिका स्थित केंद्रीय कारागार कार्यालय, खम्बाक्याम्प परिसर (Khambakyamp Complex) लाया गया है।

डीएसपी हवारी ने बताया कि बाढ़ के बाद से लंबे समय से लापता चल रहे लोगों के ये शव हो सकते हैं, इसलिए पहचान के लिए परिजनों से आवश्यक सहयोग करने का अनुरोध किया गया है। शवों की शिनाख्त और आवश्यक समन्वय के लिए पुलिस निरीक्षक आशिष साह से मोबाइल नंबर 9855091757 पर संपर्क किया जा सकता है।