बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kakamigahara : एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की धमाकेदार शुरुआत

Kakamigahara: Indian men's hockey team makes a strong start at the Asian Games

इंडोनेशिया को 13-1 से हराया
काकामिगाहारा (जापान) : (Kakamigahara)
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स-2026 में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया है। भारतीय टीम ने रविवार को पूल ए के मुकाबले में इंडोनेशिया को 13-1 से करारी शिकस्त दी।

गिफू प्रिफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम (Gifu Prefectural Green Stadium) में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। मुकाबले में भारत की ओर से आठ अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किए। दिलप्रीत सिंह सबसे बड़े स्टार रहे। उन्होंने अकेले चार गोल दागे।

मुकाबले में भारतीय टीम को छठे मिनट में शिलानंद लकरा ने गोल कर 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद 12वें मिनट में अभिषेक ने भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। इंडोनेशियाई गोलकीपर ने शुरुआती दौर में भारत के कुछ प्रयासों को रोका, लेकिन भारत ने अपना दबाव कायम रखा। पहले क्वार्टर के अंत तक भारत 2-0 से आगे था।

दूसरे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह (Dilpreet Singh) ने दो मिनट के भीतर दो गोल (18वें और 19वें मिनट में) करके बढ़त को 4-0 कर दिया। फिर 19वें मिनट में राजिंदर सिंह ने बेहतरीन फिनिशिंग के साथ गोल दागा और 21वें मिनट में मनदीप सिंह ने भी अपना पहला गोल किया। हरमनप्रीत सिंह ने 28वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से एक और गोल दागा। भारत ने हाफ टाइम तक 7-0 की मजबूत बढ़त बना ली।

इंडोनेशिया ने तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में अपना पहला गोल दागा। औलिया अल अर्द्ध ने 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर स्कोर 7-1 कर दिया। भारत ने तुरंत जवाब दिया और 35वें मिनट में शिलाानंद लकरा ने अपना दूसरा गोल दागा। इसके बाद दिलप्रीत सिंह ने अपनी हैट्रिक (37वें मिनट में) पूरी की। सुखजीत सिंह ने 38वें मिनट में गोल दागकर तीसरे क्वार्टर के अंत तक भारतीय टीम की बढ़त को 10-1 तक पहुंचा दिया।

अंतिम क्वार्टर में भी भारत ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा। जुगराज सिंह (Jugraj Singh) ने 47वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के दूसरे प्रयास को गोल में तब्दील कर दिया, जबकि उनका पहला प्रयास डिफेंडर द्वारा रोक दिया गया था। सुखजीत सिंह ने 48वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा। इसके बाद 49वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने मैच का अपना चौथा गोल किया और भारत की बढ़त 13-1 कर दी। अंत में बचे हुए समय में इंडोनेशिया ने सर्कल में गेंद पर कब्जा बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने उन्हें ज्यादा मौके नहीं दिए।

इंडोनेशिया के खिलाफ शानदार जीत के साथ भारत ने पूल ए में अपने अभियान की मजबूत शुरुआत कर दी है। अब भारतीय टीम अपने अगले मुकाबले में 22 सितंबर को श्रीलंका का सामना करेगी।