बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Bhagalpur : सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान बड़ा हादसा

बाढ़ के पानी में डूबने से 6 बच्चों की मौत
भागलपुर : (Bhagalpur)
बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड (Sultanganj block of Bhagalpur district in Bihar) से सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ तरैटा नारायणपुर वहियार इलाके में बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई।

हादसे का शिकार हुए सभी बच्चे कर्मा-धर्मा पूजा के पावन अवसर पर पारंपरिक स्नान करने के लिए गए थे। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गंगा नदी के बढ़े जलस्तर के कारण वहियार के खेतों में बाढ़ का पानी भरा हुआ था। सोमवार सुबह विष्णु टोला और आसपास के बच्चे कर्मा-धर्मा पर्व के उपलक्ष्य में नहाने के लिए वहां पहुंचे थे। स्नान करने के दौरान पानी की गहराई का अंदाजा न मिलने के कारण बच्चे गहरे पानी में चले गए और एक-एक कर डूबने लगे।

आसपास मौजूद ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों ने चीख-पुकार सुनकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सभी छह बच्चों को पानी से बाहर निकालकर तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) (CHC) ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के उपरांत सभी को मृत घोषित कर दिया।

मृतक बच्चों की उम्र 12 से 14 वर्ष के बीच बताई जा रही है, जिनमें पांच बच्चे सुल्तानगंज नगर परिषद (Sultanganj Municipal Council) के वार्ड संख्या 27 स्थित विष्णु टोला के निवासी थे। मृतकों की पहचान पूजा, ज्योति, मिंकी, राहुल, आयुष और विकास के रूप में की गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासनिक और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और शवों को पंचनामा के लिए कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।