
नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू (Union Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju) ने मेघालय विधानसभा के आठ निर्वाचित विधायकों के भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल होने का स्वागत किया। उन्होंने एक प्रेस वार्ता में सभी आठ विधायकों की मौजूदगी में कहा कि यह पूर्वोत्तर के लिए महत्वपूर्ण घटनाक्रम है।
किरण रिजिजू ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी आठ विधायक पहले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (United Democratic Party) से जुड़े थे। रिजिजू यूडीपी को मेघालय की एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय पार्टी बताते हुए कहा कि इन विधायकों का भाजपा परिवार में स्वागत है।
रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान पूर्वोत्तर और मेघालय में विकास और बदलाव देखने को मिला है। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी का पूर्वोत्तर के लोगों के साथ भावनात्मक जुड़ाव रहा है और भाजपा ने क्षेत्र में विकास की राजनीति को एक नई दिशा दी है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन्हीं बदलावों और विकास कार्यों को देखते हुए मेघालय के ये आठ विधायक प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के कामकाज से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसी विश्वास के साथ इन विधायकों ने भाजपा के साथ आने का फैसला किया है।
रिजिजू ने आठों विधायकों का भाजपा में स्वागत करते हुए इसे पूर्वोत्तर और मेघालय की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम बताया। प्रेस वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (BJP national spokesperson Sambit Patra) की मौजूदगी में सभी आठ विधायकों ने भाजपा के साथ जुड़ने की घोषणा की।
