बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : उद्धव ठाकरे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की

Mumbai: Uddhav Thackeray demands removal of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar

मुंबई : (Mumbai) शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Shiv Sena (Uddhav Balasaheb Thackeray) party chief Uddhav Thackeray) ने बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner (CEC) Gyanesh Kumar) को पद से हटाने की मांग की। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े फैसलों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

उद्धव ठाकरे ने आज पत्रकारों को बताया कि “पिछले कुछ दिनों से चुनाव आयोग के ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग हो रही है। ज्ञानेश कुमार का असली चेहरा देश के सामने आ गया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने अतीत में उनकी पार्टी के खिलाफ फैसले लिए हैं। शिवसेना के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चल रहे विवाद का जिक्र करते हुए ठाकरे ने कहा कि आयोग ने पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न उनके विरोधी गुट को दे दिया।

ठाकरे ने मतदाता सूची को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि चुनाव से पहले मतदाता सूची में करीब 40 लाख नाम जोड़े गए और चुनाव के बाद उन्हें हटा दिया गया। उन्होंने महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक (Maharashtra, West Bengal, and Karnataka) में चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की। ठाकरे ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों के विश्वास को बनाए रखने के लिए बैलेट पेपर से मतदान की व्यवस्था बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा, “बैलेट पेपर से चुनाव होने चाहिए और आज लोकतंत्र को बचाने के लिए लोगों का वोट सामने आना चाहिए।”

उद्धव ठाकरे ने विपक्षी दलों से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को जनता की आवाज सुननी चाहिए।