
मुंबई : (Mumbai) शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे (Shiv Sena (UBT) leader Aditya Thackeray) ने दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान (Satish Salian, the father of Disha Salian) की ओर से भेजे गए 500 करोड़ रुपये के मानहानि नोटिस का जवाब दिया है। अपने वकील अंशुमन सिन्हा के (lawyer, Anshuman Sinha) जरिए दिए जवाब में ठाकरे ने कहा है कि वह न तो अपनी पोस्ट हटाएंगे और न ही माफी मांगेंगे। यह नोटिस ठाकरे के बयानों, अदालत में पेश किए गए कुछ तर्कों और हलफनामे के आधार पर भेजा गया था।
आरोपों को बताया गलत और निराधार
ठाकरे के जवाब में कहा गया है कि सतीश सालियान के नोटिस (Satish Salian’s notice) में लगाए गए आरोप, दावे, इशारे और मांगें गलत तथा गलतफहमी पर आधारित हैं। जवाब में इन आरोपों को कानूनी रूप से टिकाऊ नहीं बताया गया है। ठाकरे के वकील ने सालियान के वकील नीलेश ओझा (Thackeray’s lawyer has asked Salian’s lawyer, Nilesh Ojha) से नोटिस और उसमें शामिल आरोपों व मांगों को वापस लेने को कहा है।
सात दिन में नोटिस वापस लेने की मांग
ठाकरे के वकील ने कहा कि सतीश सालियान को समझाया जाए कि वह नोटिस और उसमें लगाए गए आरोपों को जवाब मिलने के सात दिनों के भीतर वापस लें। जवाब में यह भी कहा गया है कि यदि उनके मुवक्किल के खिलाफ इन आरोपों के आधार पर कोई कानूनी कार्रवाई शुरू की जाती है, तो ठाकरे उसका मजबूती से सामना करेंगे और कानून के तहत उपलब्ध सभी उपायों का इस्तेमाल करेंगे। ठाकरे के वकील ने कहा कि आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) अब भी अपने इस रुख पर कायम हैं कि वह कभी दिशा सालियान से नहीं मिले और न ही उन्हें जानते थे। उन्होंने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है। जवाब में कहा गया है कि ठाकरे न तो माफी मांगेंगे, न अपनी पोस्ट में सुधार करेंगे और न ही कोई मुआवजा या भुगतान करेंगे।
