बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : पवई आईआईटी छात्र आत्महत्या मामले में नया मोड़

Mumbai: New twist in the Powai IIT student suicide case

मुंबई : (Mumbai) आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे (IIT Bombay student Sahil Wakode) की मौत के मामले की जांच के बीच परीक्षा हॉल के अंदर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, 18 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 से 12:45 बजे के बीच के फुटेज में साहिल के हाथ में मोबाइल जैसा उपकरण दिखाई देता है। हालांकि, इस फुटेज के आधार पर घटनाक्रम और मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज में परीक्षा समाप्त होने से करीब 15 मिनट पहले साहिल कुछ देर के लिए नीचे झुकते और अपनी जेब में रखी किसी वस्तु को देखते नजर आते हैं। इसके बाद परीक्षा की निगरानी कर रहे प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला (Professor Suryanarayan Dulla) उनके पास पहुंचते हैं और उनसे बातचीत करते दिखाई देते हैं। फुटेज के अगले हिस्से में प्रोफेसर साहिल को अन्य छात्रों से अलग लेकर जाते हुए दिखाई देते हैं। अब जांच एजेंसियां इस फुटेज के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि परीक्षा हॉल में दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी और उसके बाद घटनाक्रम किस तरह आगे बढ़ा।

पूरे दिन की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही क्राइम ब्रांच
पुलिस के अनुसार, परीक्षा हॉल से निकलने के बाद साहिल करीब 1:25 बजे अपने हॉस्टल पहुंचे थे। इसके बाद वह कमरे से बाहर निकलते हुए सीसीटीवी में नजर नहीं आए। मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) परीक्षा हॉल, परिसर और हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज को जोड़कर 18 सितंबर की पूरी गतिविधियों की समय-रेखा तैयार कर रही है।

18 सितंबर को हॉस्टल में मृत मिले थे साहिल
20 वर्षीय बीटेक छात्र साहिल वाकोडे (20-year-old B.Tech student) 18 सितंबर की शाम आईआईटी बॉम्बे के पवई परिसर स्थित हॉस्टल नंबर 4 के अपने कमरे में मृत मिले थे। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना मध्यावधि परीक्षा के दौरान कथित तौर पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर हुई कार्रवाई के कुछ घंटों बाद हुई। प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला ने संस्थान की प्रक्रिया के अनुसार घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साहिल की मौत के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच जारी है। आईआईटी बॉम्बे ने भी मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की है।