बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Darjeeling : राजू बिष्ट को मिली नई जिम्मेदारी, भाजपा ने बनाया सिक्किम का प्रदेश प्रभारी

Darjeeling: Raju Bista Gets New Responsibility; BJP Appoints Him State In-charge for Sikkim

दार्जिलिंग : (Darjeeling) दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सिक्किम का प्रदेश प्रभारी नियुक्त (Darjeeling MP Raju Bista as the state in-charge for Sikkim) किया है। बुधवार को जारी बयान में बिष्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Prime Minister Narendra Modi, BJP National President Nitin Navin) और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए नई जिम्मेदारी स्वीकार की।

राजू बिष्ट ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए संगठनात्मक दायित्व के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं, सिक्किम की जनता और एनडीए के सहयोगी दलों के साथ समन्वय बेहतर करने का अवसर भी है।

उन्होंने कहा कि सिक्किम में उनकी प्राथमिकता प्रदेश भाजपा नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करना तथा जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ाव बढ़ाना होगा। उन्होंने नागरिकों की आकांक्षाओं और समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा संगठन को समावेशी और जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में काम करने की बात कही।

बिष्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश में बुनियादी ढांचे, आर्थिक विकास, सामाजिक कल्याण, कनेक्टिविटी और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में काम आगे बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने सिक्किम में वरिष्ठ नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई है।